छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

रायपुर , 27/04/2026 9:09:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम

रायपुर 27 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। ताजा जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 29 या 30 अप्रैल को जारी किए जा सकते हैं।

मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। फिलहाल काउंटिंग मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऐसे में बोर्ड किसी भी समय परिणाम जारी करने की घोषणा कर सकता है।

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। हालांकि इस दौरान हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी।

इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

ताज़ा समाचार

बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..

छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन

छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..

छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर

सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..

तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ -  CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH