छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

रायपुर , 27/04/2026 9:40:16 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

रायपुर 27 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अचानक बदलते हालात को देखते हुए कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट अगले कुछ घंटों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बलौदाबाजार, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली और कोरिया जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।

वहीं, महासमुंद, बलौदा बाजार, जशपुर जांजगीर चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मौसम का प्रभाव और ज्यादा तीव्र हो सकता है। तेज आंधी, गरज-चमक और संभावित वज्रपात के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अलर्ट अगले तीन घंटों के लिए खासतौर पर लागू है, इसलिए लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। 

मौसम में इस बदलाव के पीछे कई सक्रिय सिस्टम जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं पहुंच रही हैं, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ -  CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब
छत्तीसगढ़ - CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब
सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH