छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

रायपुर , 28/04/2026 7:00:19 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा

रायपुर 28 अप्रैल 2026 -  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि cgwebnews.in ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि छात्रों के इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

इस वर्ष 10वीं परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि कक्षा 12वीं में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ -  CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब
छत्तीसगढ़ - CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब
सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH