छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता महिला की जली हुई लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
रायपुर , 31-01-2022 9:45:54 AM
रायपुर 30 जनवरी 2022 - रायपुर जिले के दिहारी खार गाँव में महिला की जली हुई लाश मिलने से सनसनी मच गई है. शव की शिनाख्त धनेश्वरी साहू के तौर पर हुई, है, जिसके पति ने दो दिन पहले पुलिस में गुम इंसान की रिपोर्ट लिखाई थी. मंदिर हसौद थाना पुलिस शव का मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला शुक्रवार की शाम खेत जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर ही नही पहुँची. दिहारी ग्राम के खेत में ही रविवार शाम को महिला की जली हुई लाश मिली है. शव के आस-पास जला पैरा है, जिससे आशंका है कि ज्वलनशील पदार्थ और पैरों से महिला जली है।
मंदिर हसौद पुलिस और FSL की टीम ने घटना स्थल पर जांच की है. आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. मंदिर हसौद पुलिस ने बताया कि महिला का जला हुआ शव मिला है. शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. महिला के गुमइंसान की रिपोर्ट 2 दिन पहले दर्ज कराई गई थी. आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले में जाँच जारी है।
















