छत्तीसगढ़ - तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत , बच्चियों की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

धमतरी , 28-01-2022 6:17:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत , बच्चियों की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
धमतरी 27 जनवरी 2022 - धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगदेही में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां तालाब में डूबने से चार साल के दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भखारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनो बच्ची के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद हॉस्पिटल भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जुगदेही निवासी डोमन ध्रुव की चार साल की बेटी खोमिया और खुबलाल यादव की चार वर्षीय बेटी तन्नु यादव आज  खेलते-खेलते घर के पास शीतला तालाब में पहुंच गई और पानी में उतर गई। इसी दौरान पानी में डूबने से दोनो बच्ची की मौत हो गई। 

घटना के वक्त तन्नु की माता पिता गांव में मजदूरी करने गए थे और खोमियां के माता पिता अपने दूसरे बच्चे का इलाज कराने धमतरी गया हुआ था वही तन्नु की बडी बहन घर पर थी और जब 11 बजे तक तन्नु घर नही आई तो फिर खोजबीन शुरू किया। इस बीच तन्नु की मां भी काम से आ गई उसने भी पता तलाश किया लेकिन काफी देर बाद भी बच्ची का पता नही चला। करीब 2 बजे तालाब में दोनो बच्ची का शव पानी में दिखाई दिया। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई। फिलहाल भखारा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH