छत्तीसगढ़ में कोरोना का कोहराम , 04 मौत के साथ आँकड़े 05 हजार के पार
रायपुर , 13-01-2022 8:26:15 AM
रायपुर 12 जनवरी 2022 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को 5476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 1933 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 04 मरीज की मौत हुई है।
अब प्रदेश में सक्रिय मरीजो की संख्या बढ़ कर 27424 हो गई है वही आज कुल 59218 लोगो की कोरोना जाँच की गई है।
- जिले वार आँकड़े देखने के लिए पेज को डाउनलोड करे -















