शहर में कोविड 19 के नियमों का पालन कराने पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

धमतरी , 09-01-2022 10:07:06 PM
Anil Tamboli
शहर में कोविड 19 के नियमों का पालन कराने पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
धमतरी 09 जनवरी 2022 - कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। 

कोविड-19 नियमों का पालन कराने के लिए धमतरी में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही सेनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

शनिवार की शाम रक्षित निरीक्षक केदेव राजू के नेतृत्व में कोतवाली थाना से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और शहर के बांसपारा, मराठा पारा, रामबाग, गणेशचौक होते हुए कचहरी ढलान के पास से घड़ी चौक पहुंचे। उसके बाद रत्नाबांधा चौक होते हुए पुलिस की टीम वापस कोतवाली पहुंची। इस दौरान पुलिस ने कोविड-19 के नियमों का पालन करने, मास्क पहनने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सेनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखने की अपील की‌। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अर्पिता पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी भुवनेश्वर नाग, रुद्री थाना प्रभारी विनय पम्मार समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे। 

रक्षित निरीक्षक केदेव राजू ने बताया कि धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देशन में ये फ्लैग मार्च निकाला गया। और पुलिस ने फ्लैग मार्च कर गाइडलाइन का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि संकट के इस दौर में जनता से उम्मीद है कि लोग घरों में रहें, बेवजह बाहर ना घूमें और मास्क पहनें यदि फिर भी लोग गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं तो पुलिस को मजबूरन उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।
शहर में कोविड 19 के नियमों का पालन कराने पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH