छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली आपात बैठक , लॉकडाउन को लेकर कही यह बात

रायपुर , 04-01-2022 3:58:16 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली आपात बैठक , लॉकडाउन को लेकर कही यह बात
रायपुर 03 जनवरी 2022 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक लेते हुए कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोरोना को लेकर रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने तथा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की है कि वे कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन करें। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें, भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सोशल एवं फिजिकल डिस्टेन्स का पालन करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं को हतोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए है कि वो नियमित रूप से स्वास्थ्य दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, हवाई अड्डों पर आरटीपीसीआर के टेस्ट बढ़ाए जाएं, लोगों की नियमित जांच जाए और साथ ही जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर सक्रिय रह कर कोरोना पर रोकथाम के प्रयास करे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लें, इसके लिए सभी विभागों से चर्चा की जाए। साथ ही विभिन्न संगठनों से चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा कि आगे किस तरह का निर्णय लिया जाए।  

 बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्वास्थ विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ. आलोक शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH