अवैध संबंध की शक ने ली एक और जान , पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध की शक ने ली एक और जान , पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार
कानपुर 26 दिसम्बर 2021 -  नौबस्ता में अवैध संबंधों के शक में रविवार को पति ने पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और भाग निकला। सुबह नींद से जागे बेटी ने मां को उठाने का प्रयास किया जब नहीं जागी तो रोने लगी शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों की सूचना पर नौबस्ता पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पूछताछ में बेटी ने रात में पिता का मां से झगड़ा होने की जानकारी दी।

मूलरूप से फतेहपुर खागा निवासी चांदनी (35) की शादी करीब आठ साल पहले नौबस्ता राजीव नगर निवासी पेंटर हैदर से हुई थी। उसके दो बच्चे छह वर्षीय बेटी साहिमा और दो वर्षीय बेटा हसन हैं। पूरा परिवार राजीव नगर के मकान में रहता है। रविवार सुबह साहिमा के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो चांदनी का शव पलंग पर पड़ा मिला। दोनों बच्चे रो रहे थे और पति गायब था। साहिमा और हसन शव को हिलाते हुए चांदनी को जगाने का प्रयास कर रहे थे।

लोगों ने कंट्रोल रूम के साथ ही बाबूपुरवा में रहने वाली बहन को जानकारी दी। जानकारी पाकर नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे छानबीन में महिला की दुपट्टे से गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पूछताछ में साहिमा ने बताया कि रात में पापा और अम्मी में झगड़ा हुआ था। 

बाबूपुरवा निवासी बहन का आरोप है कि हैदर चांदनी पर अवैध संबंध होने का शक करके आए दिन मार पीट करता था। इंस्पेक्टर अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि मृतका के गले में निशान मिले हैं बच्ची के बयान दर्ज करने के साथ ही फरार पति की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH