38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
फतेहपुर 04 जुलाई 2026 - उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. एक भाई ने 16 वर्षीय नाबालिग बहन से करीब डेढ़ से दो साल तक दुष्कर्म किया. डरा-धमकाकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा.मामला जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. आरोपी बड़े भाई (38 साल) ने अपनी 16 साल की बहन से जबरन शारीरिक समबन्ध बनाया. आरोपी मजदूरी करता है और नशे का आदी है. वह पहले भी जेल जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक़, आरोपी ने सितंबर 2023 में अपनी पत्नी की ह्त्या की थी. पत्नी ने जब आरोपी को शराब पीने से रोका तो पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद कुछ समय तक वो जेल में था. जून 2024 में वह जेल से जमानत पर छूटकर घर आया था। लेकिन घर आते ही आरोपी की नियत 16 साल की बहन को देखकर बिगड़ गयी. वह डरा धमका कर उससे शारीरिक समबन्ध बनाता था. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
यह सब लगातार डेढ़ साल तक चलता रहा. पीड़िता ने अपने परिजनों को भी बताया पर किसी ने बात नहीं सुनी. उसने छोटी भाभी को बताया तो उसने विरोध किया, जिससे आरोपी ने उससे मारपीट की। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और अपनी सहेलियों की मदद से दुष्कर्म करते हुए अपनी भाई का वीडियो बनाया. वीडियो को उन्होंने परिजनों को दिखाया. जिसके बाद छोटी भाभी की मदद से थाने में शिकायत दर्ज कराई. छोटी भाभी की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया और मामले की जाँच शुरु की गयी।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया. साथ ही पुलिस छापा मारकर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया, छोटी बहन में अपनी मरी हुई पत्नी दिखाई देती थी. जिस वजह से रेप किया. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जा रही है।
















