सरकारी स्कूल में रात को चलता था जिस्म का कारोबार , इस तरह हुआ मामले का खुलासा

उत्तर प्रदेश , 22-12-2021 11:21:41 AM
Anil Tamboli
सरकारी स्कूल में रात को चलता था जिस्म का कारोबार , इस तरह हुआ मामले का खुलासा
सहारनपुर 22 दिसम्बर 2921 - उत्तर प्रदेश की प्रथम विधानसभा बेहट क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, यह रैकेट सरकारी स्कूल के भवन में चल रहा था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो महिलाओं के साथ एक युवक को यहां से आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया जबकि तीसरा फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार भवन का चौकीदार ही इस कार्य को करा रहा था।

घटना विधान सभा बेहट के ब्लॉक मुजफ्फराबाद क्षेत्र के अनवरपुर बरौली की है। यहां स्थित खंड संसाधन केंद्र बीआरसी भवन में चौकीदार रहता है। आरोप है कि यही चौकीदार भवन में सेक्स रैकेट चलवा रहा था। यहां से ग्रामीणों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों से छूटकर चौकीदार मौके से फरार हो गया। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मौके से एक स्कूटी और तीन बाइक भी मिली हैं। फरार हुए चौकीदार का मोबाइल फ़ोन भी पुलिस को मिला है।

इस पूरे मामले में बेहट थाना पुलिस ने अनवरपुर बरौली के प्रधान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। दी गई तहरीर में ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे बीआरसी भवन के पास से गुजर रहे अनवरपुर बरौली के ग्रामीणों को अंदर से कुछ आवाजें आई। यह बीआरसी भवन प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार आवाज सुनकर उन्होंने गेट पर खड़े होकर आवाज लगाई तो अंदर से कोई नहीं बोला और आवाजें भी आनी बन्द हो गई। इस पर ग्रामीणों ने गांव में खबर कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और पूरे बीआरसी भवन को घेर लिया।

ग्रामीणों के अनुसार अंदर जाकर जब उन्होंने देखा तो चौकीदार समेत दो युवक और दो महिलाएं शाहनवाज व नदीम नाम का युवक दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। इस पर हंगामा हो गया। हंगामे के बीच चौकीदार भाग निकला ग्रामीणों ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची बेहट पुलिस को ग्रामीणों ने महिलाओं समेत तीनों लोगों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार चौकीदार शाहनवाज का मोबाइल, एक स्कूटी, तीन बाइक भी मोके से कब्जे में ली हैं। सीओ बेहट रामकरण सिंह के अनुसार प्रधान की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके जे सतेंद्र निवासी गागलहेड़ी, मेरठ और सहारनपुर निवासी दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH