हॉस्टल वार्डन के कहने पर छात्रा का नहाते वक्त बनाया गया अश्लील वीडियो , उसके बाद छात्रा ने उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हॉस्टल वार्डन के कहने पर छात्रा का नहाते वक्त बनाया गया अश्लील वीडियो , उसके बाद छात्रा ने उठाया यह कदम
शाहजहांपुर 19 दिसम्बर 2021 - शाहजहांपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक के हॉस्टल में वॉर्डन और छात्राओं से तंग आकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हॉस्टल के स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसका सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उसमें उसने कहा कि हॉस्टल की वार्डन के कहने पर छात्राओं ने उसका बाथरूम में नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना लिया साथ ही उसके साथ मारपीट की। बाद में वॉर्डन ने उसे वह वीडियो दिखाया और मुंह खोलने पर वायरल करने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता बस्ती की रहने वाली है। वह दो साल से शाहजहांपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक में इंजिनियरिंग की छात्रा है। गुरूवार सुबह करीब दस बजे छात्रा ने राजकीय पॉलिटेक्निक के हॉस्टल के रूम में जहर खा लिया। तभी उसके दोस्तों ने छात्रा से क्लास में आने के लिए फोन किया। तो उसके रूम में रहने वाली दूसरी छात्रा ने बताया कि वह बेहोश है। उसके पास कुछ दवाएं रखी हैं। इसके बाद स्टाफ को सूचना दी गई। स्टाफ ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कुछ देर बाद छात्रा का एक सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसमें छात्रा ने आरोप लगाया कि वार्डन ने उसको बहुत प्रताड़ित किया है। वार्डन के इशारे पर वहां की छात्राओं ने उसके साथ मारपीट की। उन्हीं छात्राओं ने वार्डन के कहने पर उसका बाथरूम में नहाते हुए एक वीडियो बना लिया। वार्डन ने उसे वीडियो दिखाया भी। छात्रा को डर है कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वह लोग वीडियो वायरल कर देंगे। सुसाइड नोट में लिखा है कि वीडियो वायरल होने के बाद माता-पिता और भाई किसी को मुंह नहीं दिखा पाएंगे। जिंदगी में उसने बहुत झेला है। लेकिन अब झेलने की हिम्मत नहीं है।

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। इसमें कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। छात्रा की हालत ठीक है। एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन मीडिया द्वारा जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH