छत्तीसगढ़ में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय को लेकर नया गाईड लाईन जारी , 20 दिसंबर से लागू होगा नया आदेश , पढ़े पूरी खबर
रायपुर , 19-12-2021 3:31:11 AM
रायपुर 18 दिसम्बर 2021 - विश्वविद्यालय और महाविद्यालय 20 दिसंबर से सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
आदेश निजी व शासकीय दोनों संस्थानों पर लागू होगा. उच्च शिक्षा विभाग से जारी आदेश के मुताबिक परीक्षाएं भी ऑफ़लाइन होंगी. छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है. इस बीच उच्च शिक्षा विभाग ने भी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय को खोलने का निर्णय लिया है।
अब छात्र छात्राओं को महाविद्यालय आकर पढ़ाई करनी होगी साथ ही परीक्षाएं भी ऑफलाइन तरीके से लिए जाएंगे।















