बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

रायपुर , 16-12-2021 2:33:00 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित
रायपुर 15 दिसम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र तीसरे दिन ही समाप्त हो गई। अनुपूरक बजट पारित और 5 विधयकों को हरी झंडी मिलने के बाद स्पीकर ने सत्र समाप्ति की घोषणा कर दी। 

13 दिसंबर से सत्र शुरू हुआ था। पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देकर कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कल भी प्रश्नकाल के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी और आज समाप्ति की घोषणा हो गई। 

आज की कार्रवाई - विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह पर विवादित टिप्पणी से नाराज बीजेपी सदस्यों ने मंत्री अमरजीत भगत के विभाग से जुड़े सवालों का बायकाट कर दिया। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि हम आज मंत्री से किसी तरह का सवाल नहीं पूछेंगे। चंद्राकर के अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से सवाल पूछने से इंकार कर दिया। बीजेपी सदस्यों के बायकाट पर स्पीकर डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा- मंत्री की टिप्पणी विलोपित की गई है। मंत्री ने खेद भी जताया है। संसदीय परंपराओं के लिहाज़ से सदन में मौजूद रहकर सवाल नहीं पूछा जाना उचित नहीं होगा।

इससे पहले आसंदी ने बीजेपी सदस्यों का निलंबन रद्द किया और बीजेपी सदस्य सदन में लौट आए थे। आपको बता दें धान उठाव के मामले में डॉ रमन सिंह सवाल कर रहे थे। जिस पर खाद्य मंत्री ने उन पर विवादित टिप्पणी कर दी। जिससे नाराज बीजेपी सदस्यों ने अपनी गहरी आपत्ति जताई और मंत्री से माफी मांगने की मांग करते हुए गर्भगृह में जा पहुंचे थे। बीजेपी सदस्यों के गर्भगृह में पहुंचने पर आसंदी ने बीजेपी सदस्यों को निलंबपित कर दिया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH