हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन , बिपिन रावत समेत 14 लोगों की गई जान

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन , बिपिन रावत समेत 14 लोगों की गई जान
नई दिल्ली 15 दिसम्बर 2021 - हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है. आठ दिसंबर को तमिलनाडु में हुए भयावह हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन को लेकर भारतीय वायु सेना ने जानकारी साझा की. वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. इस हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था. हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही अकेले बचे थे. बुधवार को वे जिंदगी की जंग को हार गए।

आईएएफ ने ट्वीट कर कहा, भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया. वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे. एयरफोर्स अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे. उनका इलाज वेलिंग्टन के अस्पताल में चल रहा था. बेंगलुरु और पुणे के डॉक्टर इनका इलाज कर रहे थे. वरुण ग्रुप कैप्‍टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं. अभिनंदन वर्धमान ने ही 27 फरवरी 2019 को भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH