ओमिक्रोन का खतरा , वी के पॉल के बयान ने बढ़ाई चिंता , वैक्सीन के असर को लेकर कही यह बात

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ओमिक्रोन का खतरा , वी के पॉल के बयान ने बढ़ाई चिंता , वैक्सीन के असर को लेकर कही यह बात
नई दिल्ली 15 दिसम्बर 2021 - भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने ऐसी बात कही है जो चिंता बढ़ाने वाली है। Niti Aayog के सदस्य Dr VK Paul के मुताबिक हो सकता है कि ओमिक्रोन वैरिएंट की बदली परिस्थितियों के बीच हमारी वैक्सीन का असर कम हो जाए। एक तरह से उन्होंने वैक्सीन को नए वैरिएंट के खिलाफ भी कारगर बनाने की वकालत की है। वी के पॉल का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने के साथ ही बूस्टर डोज पर मंथन चल रहा है।

डॉ. पॉल ने कहा कि अभी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि देश के हर नागरिक को वैक्सीन लगे और कोई भी पीछे न रहे। उन्होंने महामारी से निपटने के लिए विज्ञान में निवेश की आवश्यकता पर भी जोर दिया। सीआईआई पार्टनरशिप समिट में डॉ. पॉल ने यह बात कही।

दुनिया में जिस तरह से ओमिक्रोन के केस बढ़ रहे हैं, उसे देखकर चिंता जताई जा रही है, लेकिन जानकार यह भी कह रहे हैं कि ब्रिटेन के एक मरीज को छोड़कर शेष दुनिया में ओमिक्रोन से कहीं कोई मौत नहीं हुई है। वहीं भारत में भी कई मरीज ओमिक्रोन को मात दे चुके हैं। मरीजों पर ओमिक्रोन का असर नहीं होने के पीछे वैक्सीन की दोनों डोज का असर बताया जा रहा है।

ओमिक्रोन के केस अमेरिका में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वहां जनवरी में ओमिक्रोन के रूप में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का नया ओमाइक्रोन संस्करण देश में तेजी से फैल रहा है और जनवरी तक संक्रमण की एक गंभीर लहर ला सकता है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH