छत्तीसगढ़ में अर्धवार्षिक परीक्षा 29 दिसंबर से , पहली से आठवीं तक एक जैसा रहेगा पर्चा , टाईम टेबल जारी

रायपुर , 15-12-2021 9:10:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अर्धवार्षिक परीक्षा 29 दिसंबर से , पहली से आठवीं तक एक जैसा रहेगा पर्चा , टाईम टेबल जारी
रायपुर 15 दिसम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए छमाही परीक्षा (मिडलाइन आकलन) के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। पहली से पांचवीं तक की परीक्षा 29 दिसंबर से 01 जनवरी 2022 तक और छठवीं से आठवीं तक की परीक्षा 29 दिसंबर से 04 जनवरी 2022 तक चलेगी। प्रदेश भर के बच्चों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने प्रश्न-पत्र तैयार किए हैं। प्रदेश भर के सभी जिलों में बच्चों का एक ही पर्चे से आकलन किया जाएगा। कोरोना काल के करीब डेढ़ साल बाद बच्चे स्कूल में पर्चा हल करेंगे। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की परीक्षा के लिए जिला स्तर पर बने प्रश्न-पत्र के जरिए परीक्षा ली जाएगी। पहली से आठवीं तक 30 लाख और 9वीं से 12वीं तक 15 लाख बच्चे शामिल होंगे।

एससीईआरटी के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश भर के बच्चों का सही आकलन हो सके, इसलिए एक ही जैसे प्रश्न-पत्र को बनाया गया है। इस प्रश्न पत्र को छपवाएंगे नहीं, बल्कि जिलों को मेल कर दिया जाएगा। वहां स्कूल स्तर पर बच्चों की परीक्षा शिक्षक लेंगे। इसके लिए श्यामपट का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रश्न-पत्र एससीईआरटी की ओर से मेल के जरिए भेजा जाएगा।

यह है पहली से पांचवीं तक के लिए समय सारिणी

समय- सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक

प्राइमरी स्तर - कक्षावार विषय

तारीख एक दो तीन चार पांच

29 दिसंबर 2021 हिंदी गणित हिंदी पर्यावरण अंग्रेजी

30 दिसंबर 2021 गणित हिंदी गणित अंग्रेजी गणित

31 दिसंबर 2021 अंग्रेजी अंग्रेजी पर्यावरण गणित हिंदी

01 जनवरी 2022 मौखिक मौखिक अंग्रेजी हिंदी पर्यावरण

यह है छठवीं से आठवीं तक के लिए समय सारिणी

समय- सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक

मिडिल स्तर - कक्षावार विषय

तारीख छठवीं सातवीं आठवीं

29 दिसंबर 2021 हिंदी गणित विज्ञान

30 दिसंबर 2021 गणित अंग्रेजी हिंदी

31 दिसंबर 2021 अंग्रेजी हिंदी गणित

01 जनवरी 2022 सामा. विज्ञान विज्ञान संस्कृत/ उर्दू

03 जनवरी 2022 विज्ञान संस्कृत/ उर्दू सामा. विज्ञान

04 जनवरी 2022 संस्कृत/ उर्दू सामा. विज्ञान अंग्रेजी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भी 29 से परीक्षा

इसी तरह प्रदेश के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों में राइमरी स्तर पर 29 दिसंबर से एक जनवरी तक परीक्षा चलेगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

वहीं मिडिल स्तर पर 29 दिसंबर से चार जनवरी तक परीक्षा होगी। इसके लिए समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है।

9वीं से 12वीं तक की परीक्षा के बाद चलेगी अभ्यास योजना

रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एएन बंजारा ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के हिसाब से प्रश्न-पत्रों के माध्यम से जिला स्तर पर करना है। प्राइमरी, मिडिल और हाई व हायर सेकेंडरी कक्षाओं में इन परीक्षा के जो परिणाम आएंगे, उनके हिसाब से आगे अभ्यास पर फोकस किया जाएगा।

परीक्षा को लेकर एस सी ई आर टी के अतिरिक्त संचालक डा. योगेश शिवहरे का कहना है की
बच्चों के पठन-पाठन के बाद उनमें सीखने का स्तर क्या है, इसके लिए एससीईआरटी की ओर से पहले बेसलाइन आकलन किया जा चुका है। पहली से आठवीं तक के बच्चों के मिडलाइन आकलन के लिए समय सारिणी जिलों को भेज दी है। 29 दिसंबर से बच्चों का आकलन किया जाएगा। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH