अगर आपके मोबाईल पर है यह एप तो तत्काल करे उसे डिलीट , जाने वजह

नई दिल्ली , 15-12-2021 2:25:06 AM
Anil Tamboli
अगर आपके मोबाईल पर है यह एप तो तत्काल करे उसे डिलीट , जाने वजह
नई दिल्ली 14 दिसम्बर 2021 - डिजिटल युग में इन दिनों अधिकांश काम मोबाइल से ही हो जाते हैं। यही कारण है कि अधिकांश लोग अपने मोबाइल में कई तरह ऐप इंस्टॉल करते हैं, लेकिन कई बार मोबाइल यूजर्स अनजाने में ऐसे मोबाइल ऐप भी इंस्टॉल कर लेते हैं, जो उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे मोबाइल ऐप की कैटेगरी के बारे में जानकारी दें रहे हैं, जिन्हें अपने मोबाइल में इंस्टॉल करते समय सावधानी रखनी चाहिए क्योंकि ये मोबाइल ऐप आपकी प्राइवेसी के लिए खतरनाक हो सकते हैं और आपको उन्हें तुरंत डिलीट कर देना ही फायदेमंद होगा।

फोटो और वीडियो एडिटिंग ऐप

इन दिनों लोग अपनी तस्वीरों को बेहतर बनाने, उन्हें एडिट करने के लिए कई फोटो एडिटिंग ऐप डाउनलोड करते हैं। बहुत कम फोटो एडिटिंग ऐप्स सुरक्षित होते हैं। कई फोटो एडिटिंग ऐप्स को Google Play Store से बैन कर दिए जाते हैं, ये ऐप्स आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकते हैं। ऐसे मोबाइल ऐप को तत्काल अपने मोबाइल से डिलीट कर देना चाहिए।

क्लीनर ऐप

कई मोबाइल फोन यूजर्स मोबाइल को ठंडा करने, स्पीड बढ़ाने, जंक फाइल्स और कैशे मेमोरी को साफ करने के लिए क्लीनर ऐप इंस्टॉल करते हैं। दरअसल ये मोबाइल ऐप मोबाइल को क्लीन करने के साथ-साथ पर्सनल डाटा चुराकर अपने सर्वर पर भेज देते हैं। इन ऐप्स से कई खतरे भी हैं। कई बार भारत सरकार ने भी ऐसे ऐप को बैन किया है। इनमें से ज्यादातर ऐप चाइनीज हैं।

फ्री एंटी वायरस ऐप से बचें

फोन को सुरक्षित रखने के लिए यदि आप अपने मोबाइल में एंटी वायरस ऐप्स इंस्टॉल करते हैं तो ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन किसी भी ऐप को फ्री में डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। ऐसे ऐप में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। इसलिए फ्री एंटी वायरस ऐप डाउनलोड करने से बचें।

कीबोर्ड ऐप

स्टाइलिश टाइपिंग करने के लिए भी बहुत से लोग अपने फोन में विभिन्न प्रकार के कीबोर्ड ऐप इंस्टॉल करते हैं। ऐसे ऐप्स को अपने फोन में रखना नुकसानदायक हो सकता है। यह आपको बहुत जोखिम में डालता है। ये ऐप टाइप करते समय आपका बैंकिंग पासवर्ड और कुछ अन्य व्यक्तिगत जानकारी एकत्र कर सकते हैं।

फ्लैश लाइट ऐप

कई मोबाइल यूजर्स टॉर्च के लिए ऐप डाउनलोड करते हैं। ऐसे ऐप्स भी काफी खतरनाक होते हैं। ऐसे टॉर्च वाले मोबाइल ऐप भी निजी जानकारी अपने सर्वर पर भेजते हैं। अधिकांश मोबाइल फोन में इनबिल्ट फ्लैशलाइट का विकल्प होता है, उसी का इस्तेमाल करना चाहिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब 3071 रुपये में मिलेगा एक सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - SP ने महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 14 पुलिस अफसरों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH