छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ गैंगरेप , ऑटो में घुमाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 13-12-2021 11:30:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ गैंगरेप , ऑटो में घुमाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम
रायपुर 13 दिसम्बर 2021 - राजधानी में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपियों ने ऑटो में लाकर कमल विहार इलाके में दुष्कर्म को अंजाम दिया था. 10 दिसंबर को घटित घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी रहमान अली और जावेद को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली इलाके में रहने वाले रहमान अली और जावेद ने 16 साल की नाबालिग को घुमाकर लाने की बात कहते हुए ऑटो में बिठाकर कमल विहार की ओर ले गए जहां उसके साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित नाबालिग को पचपेड़ी नाका के पास छोड़ दिया. पीड़िता वहां से पैदल अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी।

10 दिसंबर को घटित घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता के घर जाकर जान से मारने की भी धमकी दी. पीड़िता अपने परिजनों के साथ रविवार को थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली टीआई गौतम गावड़े ने बताया कि आरोपियों और पीड़िता के बीच पहले से जान पहचान थी. दोनों आरोपी उसे घुमाने की बात कहकर ले गए थे, और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. आरोपी रहमान और जावेद ऑटो चालक हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH