Gmail यूजर्स सावधान , Omicron के नाम पर की जा रही है ठगी , ठगी से बचना है तो पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
Gmail यूजर्स सावधान , Omicron के नाम पर की जा रही है ठगी , ठगी से बचना है तो पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 13 दिसम्बर 2021 - कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) से पूरी दुनिया डरी हुई है। यह बड़ी तेजी से कई देशों में फैल रहा है। इसी का फायदा अब हैकर्स उठा रहे हैं। जालसाज जीमेल यूजर्स को Omicron के नाम पर एक ईमेल भेजकर चूना लगाने की कोसिश कर रहे हैं। यूके की सिक्यॉरिटी फर्म इंडिविजुअल प्रोटेक्शन सॉल्यूशंस (IPS) ने जीमेल फिशिंग अटैक की नई सीरीज के बारे में यूजर्स को चेतावनी दी है।

       - यह है जालसाजी का नया तरीका -

दरअसल जीमेल पर कई यूजर्स को एक फर्जी ईमेल भेजा जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि नया PCR टेस्ट ओमाइक्रोन वर्जन की पहचान करेगा, जिससे लोग सुरक्षित ट्रैवल कर सकेंगे और सेल्फ आइसोलेशन की जरूरत नहीं होगी। ईमेल में कहा गया है कि बिना देरी के Omicron PCR Test कराने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने का मतलब है कि आप बुरी तरह फंस गए हैं। 

जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, यह आपसे नाम, पता और बैंक खाता संख्या जैसी डिटेल्स देने के लिए कहेगा। जाहिर तौर पर कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर फिलहाल ऐसा को टेस्ट नहीं है, ना ही इस तरह का कोई सरकारी ईमेल भेजा जा रहा है। अपनी पर्सनल और बैंक डिटेल्स देकर आप जालसाज को मौका दे रहे हैं कि वह आपका बैंक अकाउंट खाली कर डाले। इस झांसे में वह लोग आसानी से आ सकते हैं जो जल्दी से टेस्ट बुक करना चाहते हैं। 

              - इन बातों का रखें ध्यान -

- स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इस तरह के ईमेल नहीं भेजे जाते हैं। 

- फिर भी अगर आपको ऐसे ईमेल मिलते हैं, तो ईमेल भेजने वाले का एड्रेस चेक करें

- ईमेल में मौजूद किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। 

- कभी भी अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें।

- आधिकारिक तौर पर नए वेरिएंट डिटेक्शन टेस्ट के लिए ऐसा कोई परीक्षण नहीं है, इसलिए इस तरह की जानकारी पर ध्यान न दें।

- इस तरह के ईमेल को तुरंत डिलीट कर दें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH