छत्तीसगढ़ की महिला के साथ दिल्ली में गैंगरेप , 3 लोगों पर लगा रेप का आरोप , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

रायपुर , 12-12-2021 11:28:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की महिला के साथ दिल्ली में गैंगरेप , 3 लोगों पर लगा रेप का आरोप , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
रायपुर 12 दिसम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ की एक विधवा महिला के साथ बुराड़ी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गुरुवार को तीन लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके घर पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो महिला फर्श पर नग्न अवस्था में मिली। 

महिला के  हाथ और पैर बंधे हुए थे महिला का मेडिकल करवाकर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने इसी साल 29 अक्तूबर को दानिश राणा उर्फ दिनेश राणा उर्फ ईनाम पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने व धर्म छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाया था। बुराड़ी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ था। अब दोबारा महिला ने ईनाम के इशारे पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली शालू (40)(बदला हुआ नाम) बुराड़ी इलाके में ईनाम नामक शख्स के मकान में रहती है। शालू के पति की 2017 में मौत हो गई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में ही उसकी मुलाकात दिनेश राणा नामक शख्स से हुई। दिनेश ने वर्ष 2019 में नहाते समय शालू का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। वर्ष 2020 में आरोपी पीड़िता को धमकाकर बिलासपुर के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से से साढ़े आठ लाख रुपये और सात लाख के जेवरात हड़प लिए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH