छत्तीसगढ़ - शादी समारोह में बड़ा हादसा , क्रेन की रस्सी टूटने से नीचे गिरे दूल्हा और दुल्हन
रायपुर , 12-12-2021 11:10:38 PM
रायपुर 12 दिसम्बर 2021 - रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल सयाजी में शादी समारोह के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। आतिशबाजी के बीच शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन को एक गोल रिंग में क्रेन से उपर उठाया जा रहा था, उसी समय क्रेन की रस्सी टूटने से दोनों मंच पर नीचे गिर पड़े।
नीचे गिरने से दोनों को चोटें आई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। हादसा इवेंट कंपनी की गलती से हुआ। हालांकि परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। शादी के समय मंच पर आतिशबाजी हो रही थी। शादी में शामिल लोगों की खुशी दुल्हा-दुल्हन के गिरने से काफूर हो गई।















