पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम की याददाश्त हो गई है कमजोर , पुलिस के नाम पर सेंक रहे है राजनीतिक रोटी

रायपुर , 12-12-2021 5:11:57 AM
Anil Tamboli
पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम की याददाश्त हो गई है कमजोर , पुलिस के नाम पर सेंक रहे है राजनीतिक रोटी
रायपुर 11 दिसंबर 2021 - पूर्व गृह मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य राम विचार नेताम पुलिस के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकना बंद करें। 

पुलिस एवं पुलिस परिवार की समस्या रमन भाजपा शासनकाल की देन है। गृह मंत्री रहते रामविचार नेताम पुलिस एवं पुलिस के परिवार की समस्या को ध्यान नहीं दिये। रमन शासनकाल के दौरान पुलिस परिवार समस्याओं को लेकर सड़कों पर पहली बार आंदोलन किये, तब रमन सरकार ने राजधानी के धरना स्थल में चारो तरफ लोहे की जाली लगवाकर प्रवेश बंद किया था एवं पुलिस परिवारों को उनके मासूम बच्चों के साथ जेल में बंद किया था।

कांग्रेस सरकार पुलिस की समस्याओं के प्रति गंभीर है। पुलिस के जवान हमेशा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए तत्पर खड़े हैं भाजपा जनसमर्थन खो चुकी है इसलिए कभी धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाकर तो कभी पुलिस के खिलाफ झूठे मनगढंत आरोप लगाकर राजनीति कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पुलिस जवानों को रिस्पांस भत्ता देने की शुरूआत की, जिसका लाभ राज्य के 60 हजार पुलिस जवानों को मिल रहा है, सप्ताहिक छुट्टी , विभागीय प्रमोशन , मोबाईल खर्चा दिया जा रहा है। विभाग के उच्च अधिकारियों को पुलिस के जवान उनके परिवार से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनने और निराकरण करने का निर्देश दिया गया है। 

पुलिस एवं पुलिस परिवार की समस्याओं का  निराकरण करने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठन की है जो उनकी समस्याओं का मांगों का परीक्षण कर सरकार को रिपोर्ट सौपेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH