अब ट्रेन में मिलेगा प्लेन जैसी सुविधा , यात्रियों का ट्रेन होस्टेस करेंगी स्वागत , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अब ट्रेन में मिलेगा प्लेन जैसी सुविधा , यात्रियों का ट्रेन होस्टेस करेंगी स्वागत , पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 11 दिसम्बर 2021 - भारतीय रेलवे अब अपनी सर्विस को अपग्रेड करने जा रही है। जानकारी मिली है कि भारतीय रेलवे सर्विस के मामले में फ्लाइट को टक्कर देने की तैयारी में है। इसके लिए प्रीमियम ट्रेनों में विमानों की तर्ज पर एयर होस्टेस जैसी सर्विस देने की तैयारी है। इतना ही नहीं, रेलवे इन ट्रेनों में यात्रियों को घर जैसा खाना भी उपलब्ध कराने जा रहा है।

लाइवमिंट ने इंडियन रेलवे के एक सीनियर ऑफिसर के हवाले से बताया है कि जल्दी ही प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्टेस सर्विस शुरू होने वाली है। खबर के अनुसार, यह सर्विस वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में मिलेगी। राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में यह सर्विस उपलब्ध नहीं होगी।

ट्रेन होस्टेस के तौर पर सिर्फ महिलाओं की ही बहाली नहीं होगी। इस क्रू में पुरुष सदस्य भी होंगे। ये ट्रेन होस्टेस सिर्फ दिन के दौरान ही सर्विस देंगे। रात के समय इनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। अधिकारी के अनुसार, ये होस्टेस उसी तरह प्रोफेशनल होंगे, जैसे विमानों में एयर होस्टेस होते हैं। इसके लिए सभी ट्रेन होस्टेस को रेलवे की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी।

भारतीय रेल अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कई सुधारों पर काम कर रहा है। ट्रेन होस्टेस सर्विस इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है। ये होस्टेस ट्रेन जर्नी के दौरान यात्रियों का वेलकम करने के अलावा उन्हें सीट तक ले जाने, चाय से लेकर भोजन तक परोसने और यात्रियों की शिकायतें सुन उनका समाधान करेंगे।

इनके अलावा रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाले खाने की क्वालिटी बेहतर करने का भी उपाय किया है। कोविड के चलते ऑनबोर्ड कुकिंग को बंद कर दिया गया था, जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है। अब इन ट्रेनों में यात्रियों को पैकेज्ड फूड के बजाय ताजा बना भोजन मिलेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH