कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर सामने आई राहत भरी खबर , लेकिन खतरा अब भी बरकरार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर सामने आई राहत भरी खबर , लेकिन खतरा अब भी बरकरार
नई दिल्ली 10 दिसम्बर 2021 - भारत में ओमीक्रोन (Omicron) का संकट बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को संसद की एक समिति को सूचित किया कि कोविड​​​​-19 के ओमीक्रोन वेरिएंट के कुल 23 मामले देश में हैं। इन मामलों को लेकर चिंता जरुर है। लेकिन राहत की खबर यह है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) का एक ओमीक्रोन संक्रमित 10वें दिन निगेटिव पाया गया है। साथ ही राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में 09 ओमीक्रोन मरीजों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

बता दें कि जयपुर और पुणे से सामने आई ये खबरें राहत भरी जरुर हैं लेकिन कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल से इन नौ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। लेकिन इन्हें सात दिन तक क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। ओमीक्रोन को कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से भी अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में अधिक सतर्क रहने की जरुरत है। गुजरात में भी नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद वडोदरा के दो सरकारी अस्पतालों ने ओमिक्रोन डेसिकेटेड वार्ड अलग से बनाया है। 

गौरतलब है की देश में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 10 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं, इसके बाद राजस्थान में 09 मामलें हैं। दूसरी तरफ कोविड​​​​-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक के सवाल पर स्वास्थ मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि यदि आवश्यक हो, तो तीसरी खुराक ली जा सकती है, लेकिन दूसरी खुराक के नौ महीने बाद ही। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH