छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया 30 बिंदुओं का घोषणा पत्र , किए ये वादे

रायपुर , 11-12-2021 2:24:05 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया 30 बिंदुओं का घोषणा पत्र , किए ये वादे
रायपुर 10 दिसम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और निकाय उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को प्रेस क्रांफ्रेस के बाद 30 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया।

     - घोषणा पत्र में कांग्रेस ने ये किए वादे -

सभी पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किया जाएगा तथा पट्टाधारी व्यक्तियों के काबिज संलग्न अतिरिक्त भूमि का व्यवस्थापन किया जाएगा।
सभी नगरीय निकायों में भवन अनुज्ञा की आनलाइन स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

शहर के घने बसाहट वाले क्षेत्रों में बसे बाजारों का युक्तियुक्त करण करते हुए शहर की बाहरी सीमाओं में बसाहट का कार्य किया जाएगा।

भवन अनुज्ञा प्रक्रिया का सरलीकरण करने हेतु भूमि विकास नियम में संशोधन किया जाएगा।

01 दिसंबर 2021 तक हुए निर्माण कार्यों का नियमितीकरण किया जाएगा।

जमीन की कीमतों को अफोर्डबल करने एवं व्यवस्थित शहरों के विकास के लिए शहरो में एफएआर बढ़ाया जाएगा।

नगरीय निकायों की संपत्ति को ‘फ्री होल्ड’ करने की कारवाई की जाएगी।

पूर्व में दिए गए पट्टों का अधिपत्य के आधार पर व्यवस्थापन रियायती दरों पर किया जाएगा।

सभी लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रत्येक शहर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिटका विस्तार करते हुए घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया जाएगा।

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मंडिकल स्टोर योजना का विस्तार सभी निकायों में किया जाएगा।

सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता की डायग्नोस्टिक एवं पैथोलॉजी सेवा हेतु सिटीडायग्नोस्टिक सेंटरप्रारंभ कि, जाएगी।

100 प्रतिशत घरों में शुद्ध पानी के कनेक्शन की व्यवस्था एवं रोजाना के टैंकर वाले पानी से मुक्ति दी जाएगी।

धूल और मच्छर से मुक्ति हेतु सभी शहरों में मलबा एवं नाली प्रबंधन हेतु योजना लाई जाएगी।

मोहल्ले में प्लेसमेकिंग हेतु छोटे-छोटे चिल्ड्रन पार्क कम ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। 

16. राज्य प्रवर्तित योजनाओं के महत्वपूर्ण कार्यों मुक्तिधाम, कब्रिस्तान, सौंदर्यीकरण, तालाब जिर्णोद्धार, गार्डन निर्माण इत्यादि का अधिकाधिक विकास किया जाएगा।

सामुदायिक विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण को भी राज्य प्रवर्तित योजनाओं में शामिल किया जाएगा।

स्वावलंबन योजना के अंतर्गत दुकानों का निर्माण किया जाएगा तथा स्मार्ट गुमटी कम दरों पर उपलब्ध करायी जाएगी।

महिलाओं के स्वावलंबन के लिए महिला समृद्धि बाजार बनाये जाएगी।

फुटकर व्यापारियों एवं ठेले खोमचे वालों को वेंडर पॉलिसी के तहत लाइसेंस दिया जाएगा।

नगरीय निकाय क्षेत्रों को प्रकाशमय बनाए जाने हेतु स्ट्रीट लाइट खंबे एवं गलियोंमें भी प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्य बाजार में व्यापारिक क्षेत्रों में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

शहरों के महत्वपूर्ण स्थलों में महिलाओं हेतु विशेष शौचालय ‘पिंक टॉयलेट’ का निर्माण किया जाएगा।

शहरीय क्षेत्रों में चॉइस सेंटर स्थापित किए जाएगें जो लोक सेवा केंद्र के रूप में कार्य करेंगे।

नगरीय प्रशासन विकास विभाग का एस.ओ.आर तैयार किया जाएगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा नगरीय अधोसंरचना के लाभ नागरिकों को शीघ्र प्राप्त हो सकेगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शासकीय शालाओं का उन्नयन किया जाएगा।

आम नागरिकों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल हेतु स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा।

कौशल विकास योजना अंतर्गत स्वरोजगार प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।

आबादी भूमि परकाबिज लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

स्व रोजगार को बढ़ावा देने स्थानीय सामानों का विक्रय करने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए सभी शहरों में’ सी मार्ट’ की स्थापना की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH