3 महीने पहले मर चुकी महिला को लगा कोरोना का टीका , सर्टिफिकेट मिलते ही घरवालों के उड़े होश

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
3 महीने पहले मर चुकी महिला को लगा कोरोना का टीका , सर्टिफिकेट मिलते ही घरवालों के उड़े होश
छपरा 10 दिसम्बर 2021 - बिहार का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों अपने अजीबोगरीब कारनामों को लेकर फिर से सुर्खियों में है, खास करके वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) और कोविड जांच में फर्जीवाड़ा को लेकर. ऐसी खबरों ने स्वास्थ्य विभाग को परेशान कर रखा है।

ताजा मामला छपरा का है जहां एक ऐसी महिला के मोबाइल पर दूसरे डोज (Corona Vaccine Second Dose) का मैसेज आया जो महिला 3 महीना पहले मर चुकी है. अब महिला के पुत्र ने स्वास्थ्य विभाग से सवाल पूछा है कि क्या स्वर्ग में जाकर वैक्सीन (Corona Vaccine) दे आये? दरअसल तीन महीना पूर्व मृत महिला के दूसरे डोज कंप्लीट होने का मैसेज आने से उसके परिजन हतप्रभ हैं।

मृत महिला कौशल्या देवी को कोविड के वैक्सीन का पहला डोज 26 अप्रैल 2021 को छपरा सदर अस्पताल में लगा था. वैक्सीन के पहले डोज के कुछ महीना बाद महिला की मौत बीमारी से हो गई थी. मौत के 3 महीने बाद 9 दिसंबर 2021 को रजिस्टर्ड मोबाइल पर उनके दूसरे डोज का मैसेज आने से परिजन हतप्रभ हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के बारे में चर्चा करते हुए मृत महिला के पुत्र ने बताया कि माता जी के मृत्यु के तीन महीने बाद सेकंड डोज दिए जाने का मैसेज प्राप्त होने पर सभी लोग आश्चर्यचकित हैं. उनको पहला डोज 26 अप्रैल 2021 को छपरा सदर अस्पताल के टीका केंद्र पर दिया गया था. सेकंड डोज के अवधि पूरा होने से पहले तबियत खराब हो गई. लंबे समय तक इलाज चलने के क्रम में दूसरा डोज नही लिया जा सका. इसी बीच इलाज के दौरान 16 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई लेकिन मृत्यु के तीन महीने बीत जाने के बाद  दूसरा डोज दिए जाने का मैसेज 9 दिसंबर 2021 को प्राप्त हुआ है।

मोबाइल पर वैक्सीन दिए जाने वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रमाण पत्र भी डाऊनलोड हो गया. इस बारे में पूछने पर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि कभी-कभी सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से ऐसे मामले सामने आते हैं जिन्हें बाद में ठीक कर लिया जाता है. उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH