नर्सिंग की छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया रेप के प्रयास करने का आरोप , मामले की जाँच के लिए कमेटी गठित

झारखंड , 08-12-2021 10:43:53 PM
Anil Tamboli
नर्सिंग की छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया रेप के प्रयास करने का आरोप , मामले की जाँच के लिए कमेटी गठित
धनबाद 08 दिसम्बर 2021 - लगातार विवाद से घिरे रहने वाला धनबाद का SNMMCH एक बार फिर विवादों में आ गया है. यहां एनेस्थेसिया विभाग के डॉक्टर यूएन वर्मा पर नर्सिंग छात्रा ने दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही छात्रा ने एग्जाम फॉर्म भी न भरने देने का आरोप लगाया है।

अपनी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे डॉ. यूएन वर्मा ने अपने निजी नर्सिंग होम में काम करने के लिए बुलाया था और जब वो वहां पहुंची तो उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई. छात्रा ने बताया कि वो किसी तरह वहां से बचकर निकली लेकिन बार-बार उसके ऊपर डॉक्टर की ओर से निजी नर्सिंग होम में काम करने का दबाव बनाया जा रहा था।

छात्रा ने आरोपी डॉक्टर की शिकायत अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार बर्णवाल से की है. मामला सामने आने के बाद अब अस्पताल में भी जमकर बवाल हो रहा है. एक ओर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है तो वहीं छात्रा के परिजनों का भी कहना है कि उनकी बेटी मानसिक तनाव में है और अगर उसके साथ कुछ भी बुरा होता है या वो कोई गलत कदम उठाती है तो इसका जिम्मेदार आरोपी डॉक्टर होगा।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार बर्णवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि तीन डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें डॉ. रजनीकांत सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार वर्मा और डॉ. राजलक्ष्मी तुबिद हैं. ये कमेटी सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोपों की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि जहां तक छात्रा को परीक्षा देने का सवाल है तो उसे परीक्षा देने से कोई भी वंचित नहीं कर सकता. उन्होंने बताया कि छात्रा को परीक्षा फॉर्म भरने की इजाजत दे दी गई है।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH