छत्तीसगढ़ में सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज , कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन

रायपुर , 06-12-2021 11:06:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज , कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन
रायपुर 06 दिसम्बर 2021 - प्रदेश के शासकीय व निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय अब पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई तथा कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र भी पूरी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। ऑफलाइन कक्षाओं के दौरान राज्य तथा केंद्र शासन द्वारा समय-समय पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। 

अब तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही इन संस्थानों को खोले जाने की अनुमति थी। उक्त संस्थानों के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय अब भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुल रहे हैं। शासन को 100 फीसदी क्षमता के साथ महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान करने पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उच्च शैक्षणिक संस्थान अब भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ ऑफलाइन मोड में प्रारंभ करने की अनुमति नवंबर माह में ही प्रदान की जा चुकी है। 

तकनीकी शिक्षा के स्तर अन्य महाविद्यालयों में अब भी 50 प्रतिशत का नियम लागू प्रायागिक पर जोर इंजीनियिरिंग पाठ्यक्रमों में बड़ा हिस्सा प्रायोगिक पाठ्यक्रम का होता है। बीते माह से जारी ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान सैद्धांतिक पाठ्यक्रम का बड़ा हिस्सा पूर्ण करा लिया गया है, लेकिन प्रायोगिक पाठ्यक्रम अब तक पूरा नहीं किया गया है। ऑफलाइन परीक्षाएं होने की स्थिति में प्रायोगिक परीक्षाएं भी ली जाएंगी, इसलिए सभी महाविद्यालय इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा छात्रों के लिए इंटर्नशिप तथा कैंपस प्लेसमेंट भी रखे जाने की तैयारी शासकीय और अशासकीय कॉलेजों में चल रही है।

HB

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH