06 दिसंबर से इस राज्य में लगने जा रहा लॉकडाउन ?? , जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई

झारखंड , 05-12-2021 9:30:20 PM
Anil Tamboli
06 दिसंबर से इस राज्य में लगने जा रहा लॉकडाउन ?? , जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई
राँची 05 दिसम्बर 2021 - भारत में कोरोना वायरस के नए रूप ओमिक्रोन की एंट्री हो चुकी है और कर्नाटक, गुजरात तथा महाराष्ट्र में इसके कुल चार केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद आशंका जताई जा रही कि क्या ओमिक्रोन वायरस कोरोना की तीसरी लहर का कारण बनेगा? क्या एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जाएगा? इस बीच, सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ कि ओमिक्रोन की आशंका को देखते हुए झारखंड सरकार ने 06 दिसंबर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम से जारी इस कथित ट्वीट में कहा गया है कि नए कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए 01 जनवरी तक लॉकडाउन (lockdown) की घोषणा की गई है। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी तथा निजी दफ्तर बंद रहेंगे।

हालांकि, झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने साफ किया है कि सोशल मीडिया में जारी स्क्रीनशॉट फर्जी है। राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हेमंत सोरेन के कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, माननीय सीएम हेमंत सोरेन के ट्विटर अकाउंट का यह स्क्रीनशॉट फर्जी पोस्ट है। यह दोहराया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा COVID-19 लॉकडाउन पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

झारखंड पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने, बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। नकली स्क्रीनशॉट में यह भी दावा किया गया था कि ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान और धार्मिक स्थल 06 दिसंबर से 01 जनवरी तक बंद रहेंगे।

भारत में शनिवार को ओमिक्रोन वायरस के दो और मामले दर्ज किए। गुजरात के 72 वर्षीय एनआरआई व्यक्ति और महाराष्ट्र के 33 वर्षीय व्यक्ति को क्रमश: जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद नए स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया। इस तरह भारत में मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
06 दिसंबर से इस राज्य में लगने जा रहा लॉकडाउन ?? , जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH