वरमाला के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में भर दिया सिंदूर , फिर दोनो मिले गले , उसके बाद हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वरमाला के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में भर दिया सिंदूर , फिर दोनो मिले गले , उसके बाद हुआ यह
गोरखपुर 03 दिसम्बर 2021 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक गांव में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसे देखने वाले सन्न रह गए. सैकड़ों लोगों के सामने वरमाला के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया. घरातियों-बरातियों का गुस्‍सा भड़के लगा कि तभी किसी ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने देर रात तक पंचायत चली. आखिरकार ग्राम प्रधान और गांव के बड़े-बुजुर्गों के हस्‍तक्षेप से मामला सुलझा. इसके बाद दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया।

मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का है. दरअसल गांव का युवक और उसी गांव की युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे. कुछ माह पहले प्रेमी युवक बाहर कमाने चला गया. इस बीच परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी. प्रेमी युवक ने जब युवती की शादी की बात सुनी तो वह दो दिन पहले गांव आ गया. हालांकि शादी की तारीख तय होने की वजह से एक दिसंबर को लड़की की बारात आयी थी. दूल्हा व दुल्हन वरमाला के स्टेज पर थे. इसी बीच अचानक प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद युवक व दुल्हन एक दूसरे के गले मिल गए. यह देख वहां मौजूद दूल्हा समेत सभी लोग अवाक रह गए।

मामला बिगड़ता देख लड़की के परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना दी. इसी बीच दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच मामला गरम हो गया. उधर प्रेमी और दुल्हन एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्यार का बुखार उतर गया. वह अपने घर चला गया. इस बीच लड़की और दूल्हा पक्ष के सम्भ्रान्त लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई. गुरुवार को दुल्हन विदा हुई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH