छत्तीसगढ़ - जीजा और साली के बीच था अवैध संबंध , पत्नी ने अपनी बहन को रास्ते से हटाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

रायपुर , 03-12-2021 10:17:03 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जीजा और साली के बीच था अवैध संबंध , पत्नी ने अपनी बहन को रास्ते से हटाने के लिए उठाया खौफनाक कदम
रायपुर 02 दिसम्बर 2021 - दो महीने पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई है. रायपुर पुलिस ने जब्बार नाले में मिली महिला की लाश का मामला कई पेचिदगियों के बाद भी सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक युवती की सगी बहन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है. 29 सितंबर को राजधानी की खम्हारडीह पुलिस के पास सूचना आई थी कि यहां जब्बार नाले के नीचे किसी महिला की लाश पड़ी हुई है. इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल में जाकर हर वो पड़ताल की जिससे की महिला की पहचान का पता चल सके. लेकिन ऐसा कोई सुराग पुलिस के पास नहीं लग रहा था।

तभी यह जानकारी मिली की रायपुर के सिविल लाइन में एक युवती संध्या सार्वा के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है. जो तस्वीर थाने में दी गई थी और जो हुलिया बताया गया था वो मृतिका से मिलता-जुलता था. इसके बाद खम्हारडीह पुलिस पंडरी इलाके में रहने वाली सरिता दीप से पूछताछ करने पहुंची, जहां सरिता ने बताया कि कि संध्या सार्वा 22 सितम्बर की रात अपने घर से निकली तो जरूर, लेकिन वापस लौटी ही नहीं।

अधिकारियों ने जब सरिता और उसके पति लक्ष्मण को लाश दिखाई तब उन्होने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि यह लाश संध्या की नहीं है. लेकिन इस इनकार के बाद से ही शक की सुई उन पर घूमने लगी, क्योंकि दोनों के ही बयान अलग-अलग लग रहे थे।

मामले में कई तकनीकी जांच करने के बाद लक्ष्मण दीप और सरिता से कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें वे बार-बार अपना बयान बदल रहे थे. लेकिन कड़ाई से पूछने पर वे टूट गए और उन्होने बताया कि हत्या उन्होंने ने ही की है. दरअसल सरिता और लक्ष्मण दोनों संध्या के ही घर पर रह रहे थे और लक्ष्मण दीप के साथ संध्या के अवैध संबंध थे. इस बात की जानकारी लक्ष्मण की पत्नि सरिता को भी थी. अवैध संबंध को लेकर तीनों में रोजाना आपसी विवाद होता था।
छत्तीसगढ़ - जीजा और साली के बीच था अवैध संबंध , पत्नी ने अपनी बहन को रास्ते से हटाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH