छात्रा की हत्या के आरोपी ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

झारखंड , 03-12-2021 6:13:36 AM
Anil Tamboli
छात्रा की हत्या के आरोपी ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
गढ़वा 02 दिसम्बर 2021 - गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव में नौवीं की छात्रा की हत्या करने के आरोपी ने बुधवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव बुधवार शाम पांच बजे नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से पश्चिम और पोल संख्या 44 /27 के निकट बरामद किया गया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने अपना नाम खरौंधी थाना क्षेत्र के उस्मान अंसारी का पुत्र इम्तियाज अली लिखा है। 

घटना के दो घंटे बाद पहुंचे मृतक के चाचा रूकुमुद्दीन अंसारी ने हत्यारोपी का शव होने की पुष्टि की। मालूम हो कि करिवाडीह गांव में ही उसने मंगलवार दोपहर नौंवी की छात्रा शबनम खातून की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पहले उसपर चाकू से हमला किया फिर गोली मारकर भाग गया था।उसने एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया था। वह शादी करना चाहता था लेकिन शबनम ने इनकार कर दिया था। वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच उसका शव रेलवे लाइन पर पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। 

ग्रामीणों ने रेलपटरी पर शव होने की जानकारी रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। उधर जानकारी मिलते ही डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। तलाशी में मृतक के पॉकेट से सुसाइड नोट मिला। डीएसपी ने बताया कि शव की पहचान परिजनों से कराई गई। 

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान की। उसके पॉकेट से सुसाइड नोट के साथ उसमें अन्य जानकारियों के अलावा भाई का मोबाइल नंबर भी लिखा था। साथ ही लिखा है कि खुदा के लिए मेरा बदन मेरा घर पहुंचा देना। उधर सूचना मिलते ही खरौंधी पुलिस आरोपी के चाचा रूकुमुद्दीन को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां मृतक के चाचा ने आरोपी का शव होने की पुष्टि की। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH