छत्तीसगढ़ में कोरोना और उसके नए वैरिएंट को लेकर हुई राजनीति शुरू , चलने लगा आरोप प्रत्यारोप का दौर , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 01-12-2021 12:42:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में कोरोना और उसके नए वैरिएंट को लेकर हुई राजनीति शुरू , चलने लगा आरोप प्रत्यारोप का दौर , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 01 दिसम्बर 2021 - कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अलग-अलग बयान आए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने एक दिन पहले कहा था कि विदेश से आने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जाए। बघेल ने कहा कि पहली लहर को समय पर रोक दिए होते तो इतना नुकसान नहीं होता। तब केंद्र की मोदी सरकार ने नमस्ते ट्रंप और मध्य प्रदेश में सरकार गिराने के चक्कर में देरी की।

इसका नुकसान देश की जनता को भुगतना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे वैरिएंट के लिए पहली और दूसरी गलती से सबक ले लेना चहिए। जिस देश से नया वैरिएंट मिल रहा है, वहां से आवाजाही रोकी जाए और वहां से लौटे लोगों की जांच की जाए। 

जबकि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों को रोकना काफी दिक्कत का काम है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसकी अभी जरूरत है। नए वैरिएंट की उत्पत्ति दक्षिण अफ्रीका से मानी जा रही है, जबकि मरीज यूरोपीय देशों में नजर आ रहे हैं। इनका दक्षिण अफ्रीका से कोई कनेक्शन नहीं है। ऐसे में यात्रियों पर रोक लगाना उचित नहीं होगा। 

वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना को लेकर केंद्र सरकार को सुझाव देना बंद कर प्रदेशवासियों की चिंता करें।

कोरोना को लेकर जो भयावह स्थिति प्रदेश में बनी थी, वह किसी के छिपी नहीं है। जब प्रदेशवासी कोरोना के मुकाबला कर रहे थे, तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में व्यस्त थे। उनके गैर जिम्मेदाराना कदम के कारण प्रदेश में कई लोगों की जान कोरोना के कारण चली गई। इसके लिए पूरी तरह से प्रदेश के मुख्ममंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार हैं।

धरम लाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण से लेकर कोरोना मुक्त अभियान में पूरी दुनिया में देश अव्वल है। जब प्रदेश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही थी, तो इसे लेकर कांग्रेस का आला नेतृत्व ही टीका-टिप्पणी करने में नहीं चूक रहा था प्रदेश की जनता के व्यापक समर्थन से टीकाकरण अभियान लगातार सफल हो रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रदेश की चिंता करना छोड़कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार को नसीहत देने और प्रलाप करने में लगे हैं। उनका बयान केवल ओछी राजनीति का परिचायक है। राजनीतिक दुराग्रह का परिचय देकर टूलकिटिया एजेंडे पर काम कर रही प्रदेश सरकार खुद तो रोकथाम और जांच को लेकर बेसुध है। केंद्र सरकार को अन्य देशों से लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने का ज्ञान बांट रही है।

ND

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH