बड़ी खबर , पीपरछेड़ी सहकारी समिति का प्रबंधक निलंबित , टोकन वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप , लापरवाही के चलते मची थी भगदड़

रायपुर , 30-11-2021 6:46:10 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , पीपरछेड़ी सहकारी समिति का प्रबंधक निलंबित , टोकन वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप , लापरवाही के चलते मची थी भगदड़
रायपुर 29 नवम्बर 2021 - सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी के समिति के प्रबंधक यशवंत कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निलंबन की यह कार्यवाही समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदीे के लिए किसानों के टोकन वितरण की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के मामले की गई है। गौरतलब है कि एक दिसम्बर से सहकारी समितियां एवं उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए शासन द्वारा किसानों को नियमानुसार टोकन प्रदाय करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। 

टोकन वितरण का यह कार्य समितियों के धान उपार्जन की प्रतिदिन की क्षमता के मान से दिए जाने के निर्देश हैं। समिति प्रबंधक पीपरछेड़ी यशवंत कुमार साहू द्वारा शासन के उक्त निर्देश के परिपालन में लापरवाही बरती गई। प्रबंधक द्वारा 29 नवम्बर 2021 को पीपरछेड़ी समिति से जुड़े सभी ग्रामों में मुनादी कर टोकन के लिए कृषकों को बुलाए जाने से समिति में भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी में टोकन लेने के लिए बड़ी संख्या में एक साथ कृषकों के पहुंचने और वहां अव्यवस्था की सूचना मिलते ही कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार वहाँ पहुँचे। उन्होंने समिति में धान खरीदी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि समिति में अव्यवस्थित भीड़ के दौरान घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की स्थिति सामान्य है।
बड़ी खबर , पीपरछेड़ी सहकारी समिति का प्रबंधक निलंबित , टोकन वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप , लापरवाही के चलते मची थी भगदड़

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH