नाबालिग साली के प्यार में पागल जीजा को पत्नी लगने लगी फीकी फिर दोस्तो के साथ मिल कर उठाया खौफनाक कदम

झारखंड , 29-11-2021 8:04:24 PM
Anil Tamboli
नाबालिग साली के प्यार में पागल जीजा को पत्नी लगने लगी फीकी फिर दोस्तो के साथ मिल कर उठाया खौफनाक कदम
धनबाद 29 नवम्बर 2021 - झारखंड के कोयला नगरी धनबाद में कथित तौर पर एक शख्स ने साली के प्यार में पागल होकर पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह घटना धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र की है जहां आरोपी उत्तम दे ने कथित तौर पर नाबालिग साली के प्यार में पड़कर अपनी पत्नी प्रतिमा देवी की गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक हत्या का आरोपी उत्तम दे अपनी पत्नी प्रतिमा देवी के साथ रहता था और इसी दौरान उसे पत्नी की नाबालिग बहन से प्रेम हो गया. आरोपी अपनी साली से शादी करना चाहता था, जिसमें उसकी पत्नी बाधक बन रही थी. ऐसे में उत्तम दे अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी उत्तम दे ने मुन्ना उर्फ अविनाश हलदर और विकास राय उर्फ बाबा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा. इसके बाद पत्नी को सड़क मार्ग से ले जाते हुए विकास राय ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी रुकवायी और मुन्ना ने बाएं हाथ से महिला का मुंह बंद कर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक हत्यारे यहीं नहीं रुके और उन्होंने तड़पती महिला पर इसके बाद भी चाकू से कई वार किए और जब महिला की मौत हो गई तो उसे जंगल में फेंक कर फरार हो गए।

23 नवंबर को लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो सच सबके सामने आ गया. पुलिस ने हत्यारे पति के जुर्म स्वीकारने और हथियार बरामद कर लेने का भी दावा किया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH