अंतरराज्यीय सैक्स रैकेट का सरगना गिरफ्तार , दिल्ली में बैठ कर देश भर में सप्लाई करता था कॉलगर्ल , हर राज्य में किया था एजेंट नियुक्त , पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंतरराज्यीय सैक्स रैकेट का सरगना गिरफ्तार , दिल्ली में बैठ कर देश भर में सप्लाई करता था कॉलगर्ल , हर राज्य में किया था एजेंट नियुक्त , पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
मुरादाबाद 29 नवम्बर 2021 - उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. जो अपने कारोबार में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता था और ऑनलाइन पेमेंट लेता था. वह शार्ट टर्म के लिए लड़कियों को दलालों को बेचता था. मुरादाबाद सिविल लाइंस पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना कोलकाता निवासी राणा शेर उर्फ तारिक दास को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. जिसके बाद पुलिस को उम्मीद है कि तारिक से कई अहम जानकारियां मिलेंगी।

मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के मुताबिक आरोपी दिल्ली में बैठकर सेक्स रैकेट से जुड़े एजेंटों को लड़कियां सप्लाई करते था और इसका नेटवर्क यूपी के साथ-साथ राजस्थान , दिल्ली और हरियाणा में फैला हुआ है।

बता दे की अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तत्कालीन सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ के नेतृत्व में सिविल लाइंस और मझौला पुलिस की संयुक्त टीम ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस मामले में पुलिस ने बाद में इसी गिरोह से जुड़ी तीन महिलाओं समेत छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली में बैठा एक युवक इस गिरोह को चला रहा है. मोबाइल सर्विलांस के जरिए शुक्रवार को पुलिस ने कोलकाता के राणा घाट जिले के राणाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला छोटापुल निवासी राणा शेख उर्फ तारिक दास को गिरफ्तार कर लिया. राणा शेख रोहिणी दिल्ली के विजय विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्ध विहार में रहता है. वह वहां से वाट्सएप ग्रुप की मदद से अपना सेक्स रैकेट चलाता था पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, दो बैंक पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं. एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी राणा शेख को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है और उसके खिलाफ और जानकारी जुटाई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा पकड़े गए सेक्स रैकेट चलाने वाले राणा शेख मूल रूप से कोलकाता के रहने वाला और दिल्ली में रहकर वह अपनी पत्नी रिया शेख की मदद से रैकेट चला रहा है. एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अब तक की जांच में यह पाया गया है कि राणा शेख का नेटवर्क राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में फैला हुआ है. इन राज्यों के अलग-अलग जिलों में उसके 100 से ज्यादा एजेंटों के बारे में जानकारी मिली है. आरोपियों में मुरादाबाद में ही 17-18 दलाल हैं और बरेली में भी इतनी ही संख्या में दलाल मौजूद हैं. जो तारिक के लिए काम करते हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी राणा शेख पश्चिम बंगाल समेत अन्य जगहों से लड़कियों को बुलाता था और वह अपने एजेंटों को शार्ट टर्म के लिए लड़कियों को बेचता था. इसके लिए तारिक एक लड़की के लिए 20 से 30 हजार रुपये महज तीन से चार दिन के लिए लेता था और इसके बाद यह एजेंट पर निर्भर करता था कि वह उन लड़कियों के लिए कितने रुपयों ग्राहक से वसूलता है।

इस मामले में आरोपी तारिक सोशल मीडिया का भी पूरा इस्तेमाल करता था. एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि राणा शेख एक वाट्सएप ग्रुप बनाता है और उसमें अपने एजेंट को जोड़ता है और लड़कियों की फोटो उसी ग्रुप में डालता है. इसके बाद एजेंट लड़की को ग्राहक को दिखाकर डील करते हैं. इसके साथ ही ग्राहक के साथ कीमत और समय तय किया जाता है. इसके बाद तारिक अपने या पत्नी के खाते में ऑनलाइन पेमेंट लेकर लड़कियों को एजेंट के पास भेजता था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH