मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने थामा कांग्रेस का दामन

रायपुर , 28-11-2021 8:44:57 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने थामा कांग्रेस का दामन
रायपुर 27 नवम्बर 2021- एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दखल के बाद पार्टी जॉइन कर लिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्चना को होटल बुलाकर अर्चना गौतम को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। संविधान दिवस के दिन कई लोगों को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कराई गई थी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी में एक करोड़ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान की भी शुरुआत की गई। इसी दौरान कांग्रेस ज्वाइन करने आई अर्चना गौतम पार्टी कार्यालय पहुंची।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ के सीएम और पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने की।

अर्चना गौतम ने कई फिल्मों में काम किया है। 1 सितंबर 1995 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में पैदा हुईं अर्चना गौतम ने मॉडलिंग और एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई शिफ्ट किया और अभी वहीं रहती हैं। उन्होंने कई ब्यूटी कंपीटिशन भी जीते हैं। साल 2014 में अर्चना गौतम ने मिस उत्तर प्रदेश का खिताब जीता था और पीछे मुड़कर नहीं देखा। चार साल बाद 2018 में अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया, मिस टैलेंज जैसी प्रतियोगिताओं का ताज अपने सिर किया।

अर्चना गौतम ने 2015 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ फिल्म से डेब्यू किया। अर्चना गौतम ने ‘हसीना पार्कर’ और ‘बरोटा कंपनी’ जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग के जलवे दिखाए। वही ‘जंक्शन वाराणसी’ फिल्म में छोटे और दमदार रोल के लिए सुर्खियां बटोरी चुकी हैं। अर्चना गौतम ने 2018 में मिस बिकिनी इंडिया और मिस बिकिनी यूनिवर्स का खिताब भी जीता था। वुमन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित अर्चना गौतम को कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता ग्रहण कराई है। माना जाता है कि अर्चना गौतम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम ने हिंदी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी की लोहा मनवा चुकी हैं। रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, और विवेक ओबेरॉय के साथ ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ फिल्म से डेब्यू किया। इसके अलावा अर्चना गौतम ने ‘हसीना पार्कर’ और ‘बरोटा कंपनी’ जैसी फिल्मों में भी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। परतापुर मेरठ निवासी अर्चना गौतम टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया , कुबूल है , बुड्ढा , अकबर-बीरबल, और सीआईडी में काम कर चुकी हैं। मेरठ में गंगानगर स्थित आईआईएमटी कॉलेज अर्चना गौतम मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई थीं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने थामा कांग्रेस का दामन

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - शादी के दौरान दूल्हे के दोस्त ने नाबालिग के साथ कि गंदी हरकत, आहत नाबालिग ने लगाई फाँसी
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ - तीन आरोपियों ने विधवा महिला के साथ किया गैंगरेप, पंचायत में रुपये लेकर मामले को दबाया
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, स्कूलों से समय मे किया गया बड़ा बदलाव, देखे नया टाइमटेबल
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
सक्ती - घर मे घुसकर अजय ने किया विवाहिता के साथ रेप की कोशिश, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH