मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 28 नवम्बर को महात्मा फुले समता पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

रायपुर , 28-11-2021 5:37:25 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 28 नवम्बर को महात्मा फुले समता पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
रायपुर 27 नवम्बर 2021 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 28 नवम्बर को महात्मा फुले की 131वीं पुण्यतिथि समता दिवस के अवसर पर पुणे में सुबह 10 बजे ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। पुणे के महात्मा फुले स्मारक ’समता भूमि’ में अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद् द्वारा आयोजित समारोह में परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छगन भुजबल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल को फुले पगड़ी, मानद शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

गौरतलब है कि समता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद् द्वारा सामाजिक, राजनीतिक, साहित्य, पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को महात्मा फुले समता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने कार्यकाल के दौरान समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा में किए गए असाधारण महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इस वर्ष के पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, पशुपालकों और भूमिहीनों को आय और रोजगार से जोड़ने के लिए गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 6 हजार रूपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसके साथ ही साथ आदिवासियों, वनवासियों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं, जिससे उनका जीवन स्तर ऊपर उठा है। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत गांवों में निर्मित किए गए गौठानों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को आय मूलक गतिविधियों से जोड़ा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH