एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 26-11-2021 9:24:38 AM
Anil Tamboli
एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी
प्रयागराज 25 नवम्बर 2021 - संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फ़ैल गई. फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी मोहनगंज बाजार निवासी फूलचंद उनकी पत्नी मीनू , 17 साल की बेटी सपना और 12 साल के बेटे शिव की धारधार हथियार से काटकर कर हत्या (Murder) कर दी गई. जानकारी के मुताबिक सभी की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा गया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Police)जांच में जुटी है. मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. सीओ सोरांव, एसओ फाफामऊ के साथ होलागढ़, सोरांव, नवाबगंज और थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

उधर मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि विवाद में रंजिशन यह हत्या की गई. उन्होंने कहा कि सुशील कुमार और उनके समधी द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी. कई बार घर में घुसकर मारपीट भी की गई और गोली भी चली. इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे मोहल्ले के ठाकुर परिवार का हाथ है. परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग भी की है।

एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फाफामऊ के घर से चार लोगों की लाशें मिली हैं. तीन शव आगे के कमरे में थे और एक लड़की का शव अंदर कमरे में था. सभी के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है. अभी जो सूचना मिली है कि मृतक परिवार के द्वारा 2019 और 2021 में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा करवाया गया था. इस मामले में कार्रवाई न होने का परिजनों ने आरोप लगाया है. एसएसपी ने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिस वालों पर भी जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

18

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH