छत्तीसगढ़ - सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचने का मामला , शराब दुकान में पदस्थ कर्मचारियों पर हुई यह कार्यवाही

रायपुर , 26-11-2021 12:48:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब बेचने का मामला , शराब दुकान में पदस्थ कर्मचारियों पर हुई यह कार्यवाही
रायपुर 25 नवम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ में शराब के अवैध परिवहन तथा मिलावटी शराब के कारोबार पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के लिए आबकारी मंत्री कवासी लखमा एवं विभागीय सचिव निरंजन दास के निर्देशन में पूरे राज्य में जांच पड़ताल और कोचियों के धरपकड़ का अभियान जारी है। इसी कड़ी में 23 नवंबर को सरगुजा संभाग के आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर स्थित विदेशी मदिरा दुकान में दबिश देकर जांच-पड़ताल की थी। 

उड़नदस्ता की टीम को दुकान में 8 बोतल मिलावटी शराब के अलावा वहां शराब बनाने के समय उपयोग किए जाने वाला रंग, 250 नग खाली बोतल, विभिन्न ब्राण्ड की मदिरा में उपयोग किए जाने वाले ढक्कन एवं पैकेजिंग साम्रगी मिली, जिसे उपायुक्त आबकारी की उड़नदस्ता टीम ने जब्त किया है।

इस मामले में उपायुक्त आबकारी द्वारा मंदिरा दुकान में जांच के दौरान उपस्थित मुख्य विक्रयकर्ता आनंद सिंह पिता कैलाश सिंह एवं विक्रयकर्ता जयप्रकाश गुप्ता पिता श्रवण कुमार गुप्ता एवं मल्टीपर्पस वर्कर मुकेश रजक पिता गोपाल रजक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त दुकान में पदस्थ अन्य कर्मचारी जो वक्त निरीक्षण दुकान पर उपस्थित नहीं थे, को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH