छत्तीसगढ़ - CRPF का बर्खास्त जवान इम्पोर्टेड शराब की तस्करी करते गिरफ्तार , लाखो का शराब जप्त

रायपुर , 24-11-2021 1:44:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - CRPF का बर्खास्त जवान इम्पोर्टेड शराब की तस्करी करते गिरफ्तार , लाखो का शराब जप्त
रायपुर 24 नवम्बर 2021 - अवैध रूप से महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 2 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल सायबर सेल की टीम को सूचना मिली थी कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा कार में शराब की तस्करी की जा रहीं है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के द्वारा प्रभारी सायबर सेल गिरीश तिवारी और थाना प्रभारी सिविल लाईन सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया था। 

जिस पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा कार एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए कार और तस्करों को चिन्हांकित कर सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अशोका हाॅस्पिटल पास पकड़ा गया। 

पूछताछ में दोनो ने अपना नाम गणेश जैन एवं शेख मुईन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर अलग - अलग बोरियों में शराब की पेटी बरामद किया गया। जिस पर टीम द्वारा शराब परिवहन करने के संबध में व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महंगी ब्राण्ड (ब्लैक लेबल/रेड लेबल कंपनी) का कुल 08 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत लगभग 04 लाख रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त इण्डिगो कार क्रमांक CG - 04 - HB 7781 कीमत लगभग 06 लाख रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 595/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी गणेश जैन CRPF का बर्खास्त आरक्षक है। आरोपी गणेश जैन को अगस्त 2021 में शराब तस्करी करने के मामले में बिलासपुर में आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसमे आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। इसी प्रकरण में गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी गणेश जैन को CRPF से बर्खास्त किया गया था। 

गिरफ्तार आरोपी -

01 - गणेश जैन पिता रामानंद जैन उम्र 35 साल निवासी रिद्धी-सिद्धी गार्डन के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 

02 - शेख मुईन पिता शेख रहीम उम्र 32 साल निवासी संतोषी नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH