ASI ने महिला के साथ बनाया संबंध और फिर उतार दिया मौत के घाट , पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड , 24-11-2021 2:37:00 AM
Anil Tamboli
ASI ने महिला के साथ बनाया संबंध और फिर उतार दिया मौत के घाट , पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमशेदपुर 23 नवम्बर 2021 - झारखंड के जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर साउथ पार्क रिलायंस फ्रेश के पीछे क्वार्टर में रहने वाली 30 वर्षीय तृषा पटेल की हत्या का खुलासा हो गया है। साकची थाने के एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने गला दबाकर तृषा की हत्या कर दी थी , महिला आरोपी एएसआई को ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये माँगने के साथ शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस की पूछताछ में एएसआई ने बताया कि बीते 12 नवंबर की रात को 9 बजे वह बिष्टुपुर से महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर खड़ंगाझार टीओपी के पास क्वार्टर ले गया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया व फिर विवाद होने पर रात को 11 बजे के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी ASI ने बताया कि हत्या के बाद तृषा के शव को बोरे में भर कर बाइक से शव को रात के डेढ़ बजे तार कंपनी के पास तालाब में फेंक दिया और वापस क्वार्टर में आकर सो गया। शव ले जाने से पहले एएसआई ने तार कंपनी के पास ड्यूटी देने वाले गार्ड से फोन कर लोकेशन पूछा। फिर दूसरे रास्ते से बाइक से शव लेकर पहुंचा वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ASI ने 13 नवंबर को साकची सीसीआर डीएसपी से 13 से 26 नवंबर तक गांव जाने की बात कहकर छुट्टी ली और चला गया।

पुलिस को मोबाइल पर कई साक्ष्य मिले हैं। हत्या में इस्तेमाल बाइक जब्त की है। तार कंपनी तालाब वाले मार्ग पर लगे कैमरा से फुटेज निकाला जा रहा है। तृषा की हत्या का खुलासा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद करेगी। बता दें कि 17 नवंबर को तार कंपनी तालाब में तृषा का शव बोरे में मिला था।

आरोपी ASI ने बताया कि तृषा से उसका 4 साल से संबंध है और वह तृषा को अक्सर खड़ंगाझार स्थित क्वार्टर में ले जाता था। महिला शादी का दबाव बना रही थी। मैं राजी हुआ तो वो मुकर गई। 4 लाख रुपए मांग ब्लैकमेल करने लगी। 8 नंवबर को महिला मेरे क्वार्टर पर आई। दो दिनों तक रही। इस दौरान हमारे बीच विवाद हुआ। इसके बाद मैंने हत्या की योजना बनाई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH