नेसनल हायवे में दर्दनाक सड़क हादसा , हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत

झारखंड , 23-11-2021 11:37:44 PM
Anil Tamboli
नेसनल हायवे में दर्दनाक सड़क हादसा , हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत
धनबाद 23 नवम्बर 2021 - झारखंड के धनबाद जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 2 महिलाएं और 1 बच्‍चे शामिल हैं. यह दर्दनाक हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हिन्‍द होटल के पास हुआ है. हादसे में मारे गए सभी लोगों की मौत घटनास्‍थल पर ही हो गई. जानकारी के अनुसार, सभी लोग कार से रामगढ़ से आसनसोल जा रहे थे. बताया जाता है कि तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पुल से तकरीबन 100 फीट दूर नदी किनारे जा गिरी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर में जीटी रोड ( एनएच-2) पर मंगलवार सुबह एक कार कौआबांध पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष, दो महिला और एक बच्चा शामिल है. इनमें दो की पहचान हो गई है. मृतकों में से एक का नाम वसीम अकरम और दूसरे का नाम शकील अख्तर है. आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान की गई. पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. मृतक गाटोटांड, रामगढ़ निवासी के बताए जा रहे हैं. सभी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक JH-02 AM 0996 से आसनसोल जा रहे थे।

भीषण सड़का हादसे की खबर मिलते ही स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस का मानना है कि तेज गति से कार चलाने के कारण हादसा हुआ. जिस पुलिया के पास हादसा हुआ है, वहां तेज घुमाव है. पुलिया की रेलिंग को टच किए बगैर कार उछल कर पालाडीह जोड़िया ( छोटी नदी) को पार करते हुए दूसरी तरफ दीवार से टकरा गई. सड़क से 100 मीटर से ज्यादा नीचे गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. इसके चलते कार में बैठे पांच लोगों की मौत हो गई. कार का मीटर 150 किमी पर लॉक हो गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार डेढ़ सौ किलोमीटर के आसपास रही होगी।

बताया जाता है कि सड़क हादसे के समय घटनास्थल के आसपास कुछ लोग शौच के लिए गए थे. हादसा होने के बाद उनलोगों ने तत्‍काल इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसके बाद शवों को कार से बाहर निकाला गया. मृतकों की जेब से आधार कार्ड मिलने के बाद उनकी पहचान की गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि रामगढ़ में मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो कोई और है, जाने क्या है भीतर खाने का मामला
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH