छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा है कोरोना का रफ्तार , देखे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जिले वार आँकड़े
रायपुर , 23-11-2021 8:39:46 AM
रायपुर 22 नवम्बर 2021 - कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को 35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. और 26 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए वही आज प्रदेश में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नही हुई है।
सोमवार को मिले 35 नए मरीज और 26 मरीजो के स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज होने के बाद अब प्रदेश में सक्रिय मरीजो की संख्या बढ़ कर 304 हो गई है , बात करे आज हुए कोरोना टेस्ट की तो आज कुल 22242 लोगो की कोरोना जाँच की गई है।
अगर बात करे जिले वार आँकड़ो की तो आज दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 06 नए मरीजो की पहचान की गई है इसी तरह राजनांदगांव से 01, रायपुर से 02 , धमतरी से 04 , बलौदाबाजार से 02 , गरियाबंद से 02 , बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 03 , कोरबा से 03 , जांजगीर चाम्पा से 01 , सरगुजा से 03 , जशपुर से 03 , बस्तर से 02 और दंतेवाड़ा से 02 नए मरीज शामिल है।















