बड़ा सड़क हादसा , बरातियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में 4 लोगों की मौत

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , बरातियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में 4 लोगों की मौत
छपरा 22 नवम्बर 2021 - छपरा जिले में रविवार देर रात बनियापुर थाना इलाके में बारातियों से भरी गाड़ी पलट गई और इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक बारातियों से भरी बोलेरो कार का पहिया सड़क पर मौजूद गड्ढे में चला गया था जिससे गाड़ी पलट गई. गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में गिर गई जिससे 4 लोगों की डूबने से मौत हो गई. हालांकि गाड़ी में मौजूद एक शख्स बचने में कामयाब रहा।

दुर्घटना में मारे गए युवकों में बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव के अंकित कुमार , राजकुमार बाबा की मौत हुई है जबकि हादसे में जान गंवाने वाले दो युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना में सिहोरिया गांव के धूमल कुमार भी जख्मी हुए हैं. उन्हें बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो के गड्ढे में पलटने के दौरान धूमल वहां से कूद गया होगा, जिससे वह जख्मी हो गया है, जबकि अन्य पानी में डूब गए. जानकारी के मुताबिक बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव से बोलेरो से बरात एकमा की ओर जा रही थी. बोलेरो पर सिउरिया गांव के चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे. करही गांव के समीप नहर किनारे मोड़ पर अचानक वाहन असंतुलित होकर चंवर के गड्ढे में पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. चार लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं. दो शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. युवकों के पास मिले कागजात के आधार पर पहचान करने की पुलिस कोशिश कर रही है. पुलिस के मुताबिक कार सवार युवक नशे में थे या नहीं इसकी छानबीन की जा रही है।

9

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH