अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पलटी , हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत , शादी में शामिल होने जा रहे थे युवक

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पलटी , हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत , शादी में शामिल होने जा रहे थे युवक
छपरा 22 नवम्बर 2021 - बिहार के छपरा में अनियंत्रित होकर कार पलट गई. इस हादसे में कार सवार चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है. घटना रविवार रात को बनियापुर थानाक्षेत्र के करही चंवर स्थित डोमावीर बाबा के समीप पेश आई. चारों युवक सिहोरिया गांव के रहने वाले थे.

जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर 5 युवक सिहोरिया से एकमा थानाक्षेत्र के खानपुर में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे. रविवार देर शाम ये लोग घर से निकले थे. स्थानीय लोगों की माने तो घटना स्थल के पास तीखा मोड़ है. तेज रफ्तार के कारण कार सड़क किनारे लगभग दस फिट गड्ढे में जा गिरी. इससे कार में ही चार युवकों की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़ सभी को बाहर निकाला. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जिंदा बचे एक जख्मी युवक को इलाज के लिये अस्पताल भेजा. वहीं अन्य चार युवकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों में सिहोरिया गांव निवासी सुमंत कुमार,अंकित कुमार एवं अभिषेक कुमार शामिल हैं, जबकि धूमन कुमार गंभीर रूप से जख्मी है. उसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार कार की तेज गति के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. उधर, चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही विवाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

18

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH