कार और टेम्पो में टक्कर , हादसे में एक की मौत और 15 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कार और टेम्पो में टक्कर , हादसे में एक की मौत और 15 से ज्यादा घायल
कासगंज 21 नवम्बर 2021 - कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में कादरगंज मार्ग पर ईंट भट्ठा के निकट कार और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद टेंपों पलट गया था। जिससे उसमें सवार लोग नीचे दब गए। लोग मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। लोगों ने काफी प्रयास के बाद टेंपो को सीधा कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। 

टेंपो मेला ककोड़ा के लिए जा रहा था। उसमें सब्जी लदी हुई थी। चालक ने श्रद्धालुओं को भी बैठा लिया। इसी बीच कार ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय राजेंद्र (62) पुत्र सरनाम सिंह निवासी हडौरा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक एवं घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वृद्ध का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

हादसे में घायल कार सवार एफएम टावर मंजूर गढ़ी रोड अलीगढ़ निवासी आदिल पुत्र अखलाक निवासी, उसकी पत्नी, अली पुत्र अखलाक अली, उसकी पुत्री तिमरा जहां,  टेंपो चालक रजनेश पुत्र किताब सिंह निवासी महमूद नगर, अंशिका उर्फ कोमल दीक्षित , मनु उर्फ विधि दीक्षित, तनु दीक्षित पुत्री रमाकांत दीक्षित,  राधना पत्नी हरिनंदन सिंह,  उनकी पुत्री लक्ष्मी, संध्या, पुत्र आलोक, रोहित, सरजन, शिवम पुत्रगण उजीर सिंह निवासी हरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क हादसे की सूचना पर तहसीलदार राजीव निगम ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतक के पास जमीन है। मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। इसके लिए परिजनों से आवश्यक प्रपत्र मांगे गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH