राजधानी की हवा हुई जहरीली , आगामी आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल , सिर्फ होगी ऑनलाइन पढ़ाई

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी की हवा हुई जहरीली , आगामी आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल , सिर्फ होगी ऑनलाइन पढ़ाई
नई दिल्ली 21 नवम्बर 2021 - देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से हवा की गुणवत्ता अभी भी बेहद खराब है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने फिलहाल सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। इससे पहले 14 नवंबर को दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया था और ऑनलाइन क्लास चालू रखने के निर्देश दिए थे।

यह समय रविवार को खत्म हो रहा है। उसके बाद शिक्षा विभाग ने इसी सीमा को बढ़ाते हुए आदेश जारी किया है कि सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी। परेशानी की बात ये है कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर को वायु प्रदूषण (Air Pollution) से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। ऐसे में ये प्रतिबंध कब तक लागू रहेंगे, ये कहना मुश्किल है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सोमवार को शहर में लागू किए गए प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। ये प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो रहे हैं। सरकार ने स्कूल-कॉलेजों के साथ सभी सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम का आदेश दिया था। इसके अलावा बुधवार को 10 निर्देश जारी किए गये थे, जिनके तहत शहर में अनावश्यक सामग्रियां लाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। दिल्ली सरकार ने 21 नवंबर तक शहर में निर्माण और इमारतों को गिराने संबंधी गतिविधियों पर भी रोक लगा दिया था।

जहां तक प्रदूषण का सवाल है तो उसमें कोई खास कमी नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार की सुबह 9 बजे के करीब दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। शनिवार को यह आंकड़ा 377 था। हालांकि, तेज हवाओं के कारण सोमवार तक इसमें सुधार आने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH