हायवे पर हुई रुपयों की बारिश , रुपये उठाने के लिए लोग टूट पड़े लेकिन कुछ देर बाद उन्हें रुपये वापस करने पड़े

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हायवे पर हुई रुपयों की बारिश , रुपये उठाने के लिए लोग टूट पड़े लेकिन कुछ देर बाद उन्हें रुपये वापस करने पड़े
कैलिफोर्निया 21 नवम्बर 2021 - अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के हाइवे पर एक ट्रक से रुपयों का बैग गिरने के बाद वहां से गुजरने वाली गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. सड़क पर रुपये इस तरह फैल गए थे कि हर कोई उसको ‘लूटने’ के लिए अपनी गाड़ी से निकलकर बाहर आने लगे. घटना बीते शुक्रवार की है. सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में दिख रहा है कि लोग सड़कों पर पड़े कैश को उठा रहे हैं, खुश हो रहे हैं और इसे हवा में भी उछाल रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शु्क्रवार सुबह 9:15 बजे की है, जब एक ट्रक सैन डिएगो से फेडरल डिपोजिट इंश्योरेंस कॉर्प की ओर जा रही थी. ट्रक में रखे कई बैग फट गए, जिसके कारण दक्षिणी कैलिफोर्निया की इस सड़क पर कैश का अंबार लग गया. वीडियो में दिख रहा है कि दूर-दूर तक लोग कैश को बटोरने में लगे हैं और दोनों हाथों में लेकर उसे हवा में भी उछाल रहे हैं. इन अधिकतर नोट एक डॉलर से लेकर 20 डॉलर के थे।

डेमी बैगबी नाम की एक बॉडीबिल्डर ने इस घटना का एक वीडियो शूट किया है और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जहां कई गाड़ियां रुकी हुई हैं और सड़कों पर कैश पड़े हैं. इसमें वो खुद हाथ में नोटों को पकड़ रखी हैं. कैश हाथों में लेकर वो कह रही हैं, “यह सबसे शानदार चीज है, जो अब तक मैंने देखी है. हर कोई सड़क से कैश उठाने के लिए अपनी कार रोक रहा है

हालांकि अधिकारियों ने लोगों से कैश लौटाने की अपील की है. सैन डिएगो ट्रिब्यून के अनुसार, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस घटना में कितने पैसे गंवाएं हैं. कई लोगों ने शुक्रवार दोपहर तक सड़कों से उठाए कैश को कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (CHP) को वापस कर दिया था. उन्होंने कहा कि लोगों ने काफी मात्रा में कैश उठा लिया था और वे उसे लौटा भी रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रक का एक गेट अचानक खुल गया, जिसके कारण कैश से भरे बैग बाहर गिर गए. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. लोगों को चेतावनी दी गई है कि कोई पैसे रखते हुए पाए जाएंगे तो उन्हें आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है. घटना के दो घंटों के बाद हाइवे को खोल दिया गया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH